Sunday, May 2, 2010

Purani Dosti Ki Mehak

दोस्ती पुरानी  हो जाती है
दोस्ती की महक नहीं
मिलते हम सालों क बाद
फिर भी कोई क्यूँ ऐसा लगता है कोई दुरी नहीं

फिर गूंजती है वही मुस्कराहट
जो हमारी नादानियों में गूंजा करती थी
रह  जाती न कोई शिकायत
जो हर पल एक दुसरे से हुआ करती थी

याद आती है पुरानी बातें
जो पल संग बिताये थे
कैसे भूल सकते है हमारी सारी करमतें
और वो गुल जो संग खिलाये थे

अब मिलते है तो फिर जी लेते है वहीँ दिन
 जो फिर न कभी आएंगे
पीरो देते है एक यादों का और मोती 
जो मिल के सुन्दर हार बन जायेंगे

दूसरों की खिल्ली उड़ाते है
कभी कभी खुद पे भी हंसी आती है
बातें भूल जातें है 
पर यादें याद आती है

घर जाने का वक़्त हो जाता है
पर दोस्तों से जुदा होने का मन नही
लगता है फिर कब मिलेंगे
 फिर जियेंगे फिर पल वही 

न जाने कैसा रिश्ता है
जो किसी अपनों से कम नहीं
 दोस्ती पुरानी हो जाती है
पर दोस्ती की महक नहीं

7 comments:

  1. Such a sweet poem, lagta hai apne puraane dosto ke saath bada achha waqt gujara kal apne, hmmmmm.....
    Keep enjoying n keep writing :)

    ReplyDelete
  2. wow!!!!!!!!!!!!!
    so sweet of you
    i mean u can understand so well
    thanx for being so special frend

    ReplyDelete
  3. nic poem..simple wrds beautifully description
    aaj hi tu mujhe apne scool days ki baat bata rahi thi...so i can understnd teri shararatein!!

    ReplyDelete
  4. Again good work mam ..........Its amazing poem wid perfect meaning which express the truth abt dosti......i wud like to see more of these things which realises us.Thnks for showing us gr8ness about wat actually it is...............

    ReplyDelete
  5. dosti.....sach kaha aapne.... too good mam...

    ReplyDelete
  6. well all i can say you is Thank you so much

    ReplyDelete
  7. hmmmmmm...realy gud...
    sachhi dosti kabhi purani nahi hoti...

    keep posting...dear..

    ReplyDelete